BREAKING

अंबेडकरनगर: भारी बारिश और खराब मौसम के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित

अंबेडकरनगर में 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित, भारी बारिश के चलते DM का आदेश



अंबेडकरनगर। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और जनपद में लगातार हो रही वर्षा तथा प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जनपद के सभी स्कूलों में दिनांक 26.09.2026 (26 सितंबर 2026) को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।


यह अवकाश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी संचालित परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा आईसीएसई (ICSE), सीबीएसई (CBSE) और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों तथा सभी प्रबंधक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को भेजी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ