BREAKING

स्वतंत्रता दिवस पर ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन

From ai

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 15.08.2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर जनपथ, लखनऊ में प्रातः 08.00 बजे झण्डारोहण कार्यक्रम एवं अपराह्न 04.00 बजे स्वल्पाहार कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात / डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।

डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी-

1. बन्दरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात जनपथ, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

2. लालबत्ती चौराहा से सामान्य यातायात प्रेरणा केन्द्र तिराहा, एनएक्सी तिराहा, सिसेंडी तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बन्दरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा अथवा एसएन ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

3. हजरतगंज चौराहा से सामान्य यातायात डीएसओ चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पार्क रोड चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

4. रॉयल होटल चौराहा से सामान्य यातायात सिसेंडी तिराहा, डीएसओ चौराहा, एनएक्सी तिराहा, प्रेरणा केन्द्र तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज चौराहा अथवा बर्लिंग्टन चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

5. दिनांक 15.08.2026 को डीएसओ चौराहा से पार्क रोड चौराहा, पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत एकल मार्ग निर्धारित रहेगा।

नोट- सामान्य यातायात हेतु प्रदत्त डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नम्बर- 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यातायात पुलिस, लखनऊ ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ