BREAKING

ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार के चेहरे आई मुस्कान,गजनेर पुलिस ने किया सराहनीय कार्य

चार बच्चे,चार घंटे और फिर सफलता

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात थाना गजनेर पुलिस की बहुत ही सराहनीय कार्य समय सोशल मीडिया के ट्विटर  अकाउंट यूपी पुलिस पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर यह खबर दो दिन पूर्व की बताई जा रही है। इस वायरल खबर के अनुसार वे चार बच्चे घर से अमरूद बेचकर पैसे कमाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ता भटकने के कारण अपने क्षेत्र से काफी दूर निकल गए थे। लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं आये तो उसके बाद परिवार वालो ने खोजबीन करना शुरू कर दिया।

काफी खोजबीन करने के बाद जब उन चारों बच्चों का पता नहीं चला तो थक हार कर स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। सूचना मिलते ही कानपुर देहात पुलिस के थाना गजनेर ने तलाश शुरू की—CCTV खंगाले, टीमें लगाईं, पम्पलेट और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की गई लेकिन पता नहीं चल पाया।
लेकिन यह बात सही कहा गया है कि "भगवान के घर देर है अन्धेर नहीं" एक शख्स भगवान बनकर उस शोकाकुल परिवार में एक बार फिर चेहरे पर खुशी ला दी। सोशल  मीडिया के ट्विटर पर वायरल खबर के अनुसार उस शख्स ने गुमशुदगी का पोस्टर देखा उस पर दिए गए नंबर पर फोन किया और उन बच्चों के पता होने की सूचना दी। जिस पर गजनेर पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी और चार घंटे में उन चारो बच्चों को ढूंढ को निकाला। जिसके फलस्वरूप पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली और उस व्याकुल परिवार को उनके बच्चे से मिलाकर ही चैन की सांस ली। अपने बच्चों से मिलकर परिवार के सभी लोगों की आंखें नम हो गई और गजनेर पुलिस को धन्यवाद दिया।


सोर्स:- सोशल मीडिया/ट्विटर


कपिल देव विश्वकर्मा
9519364890

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ